Sunday, February 10, 2019

दादी माँ के घरेलु उपाय

Related image


दोस्तों पुराने समय में दवाइयों के बजाय घर में रखे चीज़ो से ही इलाज  किया जाता था !हमारी दादी नानी इन चीज़ो के भरोसे ही रहती थी  और ये उपाय बहुत ही कारगर होते थे -


मुँह से यही बदबू आती हो तो दाल चीनी का टुकड़ा मुँह में रख लेने से बदबू  आना बंद हो जाती है !

घुटने में यही दर्द रहता हो तो अखरोट की गिरीया  कुछ दिन सुबह सुबह खाने से दर्द ख़तम हो जाता है !

आलू त्वचा के लिए बहुत ही फायदे मंद है इसे लगाने से रंग साफ होता है , कील मुहासे चले जाते है , किसी भी प्रकार के जलने पर इसे लगाने से आराम मिलता है !

पेट में यही कीड़े हो प्याज का रास पीने से कीड़े मर जाते है !

कान में यदि दर्द हो या फुंसी  हो तो लहसुन को  सरसो के तेल के साथ गरम करके उस तेल को सुबह दोपहर शाम कान  में डालने से दर्द ठीक हो जाता है !

हम में से बहुत से लोग मोटापे से परेशान रहते है इसके लिए १ गिलास गुनगुने  नींबू को निचोड़ कर पीने से  मोटापा काम होता है !

डैंड्रफ या रूसी  से यदि परेशान हो तो नारियल के तेल में कपूर को मिलकर रात को सोने से पहले लगाए जल्दी ही डैंड्रफ ख़तम हो जायेगी 

गर्मियों के दिनो में लू लग जाये तो प्याज का रस निकल कर माथे पर , कनपटी पर,  तलवो पर और हथेलियों पर लगाए लू नहीं लगेगी ! इसके साथ ही प्याज दिन में 4 - 5 खाये तो लू से बचे रहेंगे ! 

ऐसे  बहुत सारे उपाय है जिससे  जो हम घर में ही कर सकते है और काफी हद तक बिमारियों को दूर कर सकते है !

0 comments:

Post a Comment

Recent Posts

Text Widget

Blog Archive