दोस्तों पिछले ब्लॉग में मैंने आपको हल्दी के फायदे बताये थे कि हल्दी कैसे हमारे लिए फायदे मंद है इसी कड़ी में आज में आपको अजवाइन के बारे में बताने जा रहा हूँ जो हमारे किचेन में हमेशा मौजूद रहती है और गुणों का भंडार है !इसे अजोवन या भिशप सीड के नाम से भी जाना जाता है ! इसका वैज्ञानिक नाम ट्रैक्स्स्पर्मम कॉप्टिकम है ! आयुर्वेद में भी इसके काफी फायदे बताये गए है ! आइये जानते है इसके कुछ फायदे -
अजवाइन को पेट में दर्द , दस्त लगने, अपचन , अफरा लगने , मल सम्बन्धी समस्याओं के आदि में उपयोग किया जाता है ! इसे सेंधा नमक में मिलाकर गरम पानी के साथ पीने से ये पेट के लिए बहुत ही लाभ दायक होती है !
इसमें एंटी हाइपर एसिडिटी का गुण होता है ! इसे अल सुबह या भोजन के बाद १५ से २० दिन तक लेने से एसिडिटी राहत मिलती है !
मुँह की गंध दूर करने में भी अजवाइन बहुत उपयोगी है !
दांतों में किसी भी प्रकार का दर्द हो तो अजवाइन तेल में मिलकर लगाने से दर्द में आराम मिलता है !
अजवाइन शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ती है इसका पानी पीते रहने से मोटापे में भी फायदा होता है ये शरीर की पाचन क्रिया को अच्छा करती है !
ये शरीर में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का काम करती है तथा इस्खलन को रोकता है ! जिससे वैवाहिक जीवन का आनंद लम्बे समय तक लिया जा सकता है !
शराब के नशे से यदि मुक्त होना हो तो अजवाइन को मुँह में रखकर चूसने से शराब पीने की इच्छा काम हो जाती है हालाकिं इसके लिए काफी दिनों तक ये करते रहना होगा ! इसके अच्छे परिणाम आपको देखने को मिलेंगे !
ये कान के दर्द में भी आराम देती है इसे तेल के साथ गरम कर ले और हल्का कुनकुना होने पर कान में डाल ले इससे दर्द मिलेगा !
अजवाइन का तेल जोड़ो के दर्द , गठिया के दर्द आदि में भी लाभदायक है इसकी नियमित रूप से मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है !
देखा दोस्तों अजवाइन खाने के साथ साथ औषधि में भी उपयोगी है चूँकि अजवाइन गरम होती है इसलिए गरम तासीर वालों को इसकी कम मात्रा लेनी चाहिए ! इसके अधिक उपयोग से जलन , छाले , अम्लता आदि की समस्या हो सकती है !

0 comments:
Post a Comment